साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सिद्धार्थ इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल पंचशील पार्क में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का फेयरवैल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के लिए मिस व मिस्टर एसआईपीएस के चयन हेतु मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजित किया गया। जिसमें तनिष्का मिस एवं शोएब खान मिस्टर एसआईपीएस ने बाजी जीत लीे।
विद्यालय की संस्थापिका श्रीमति अशोक कुमारी भारती ने स्मृति चिन्ह देकर दोनों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वर्ष 2016 के कक्षा दसवीं के 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले उज्जवल तथा मानसी उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा नागरिक सम्मान से पुरस्कृत विद्यालय के भूतपूर्व छात्र चैतन्य जैन को भी संस्थान के द्वारा सम्मानित किया गया। कुमारी प्रियंका ने विद्यार्थियों को सफल होने के लिए शुभकामानायें दीं तथा विद्यालय की प्रधनाचार्या डाॅ. एसएस जैन ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।



0 comments:
Post a Comment