गंदगी देख बिफरे मेयर Mayor Bifre like dirt



लोहिया पार्क के पास गंदगी देखते मेयर। 

साहिबाबाद,
( प्रमुख संवाददाता )  राममनोहर लोहिया पार्क पर  आकर गंदगी और सड़ाध भरा माहौल देखर नगर निगम गाजियाबाद के मेयर आशु वर्मा बिफर गये तथा उन्होंने जलकल अभियंता तथा सफाई निरीक्षक को जम कर खरी - खोटी सुनाई।
            मशहूर डा. राममनोहर लोहिया पार्क तथा डीएवी स्कूल राजेन्द्र के सामने गंदे पानी के नाले और पार्क की सफाई व्यवस्था तथा सीवर  के ओवर फ्लो होने की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुचे नगर निगम गाजियाबाद के मेेयर आशु वर्मा वहां फैली गंदगी तथा नाले को सिल्ट से चैक देख कर हैरान हो गये तथा उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की जम कर क्लास ली।  ईएसआई हास्पीटल शालीमारगार्डन, विक्रम इंकलेब के 80 फूटा रोड, पप्पू कलोनी के श्मशान घाट पर कूड़े के ढेर को देख मेयर ने तुरन्त कूड़ा उठाने के आदेश दिए। डीएलएफ कलोनी में लोगो ने मेयर के सामने सीवर तथा सेंट्रल पार्क की प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के आदेश दिए। इसके अलावा सफाई ना होने पर सफाई निरीक्षक योगेन्द्र यादव को जम कर फटकार लगाई। जल कल अभियन्ता डी के सत्संगी को सीवर के ओवर  फ्लो होने की समस्या पर फटकार लगाई और जल्द समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी ने नालो के ओवर फ्लो होने से हो रही लोगो की परेशानी को उनके सामने रखा तथा क्षेत्र का दौरा कराया।
    इस मोके पर मेयर के साथ नगर निगम मोहन नगर के जोनल प्रभारी सुनील राय, अवर अभियंता संजय गंगवार, जलकल अभियन्ता डीके सत्संगी, अधिशासी अभियंता संजय चैहान, अपर अभिंयंता नीना सिंह, सफाई निरीक्षक योगेन्द्र यादव, के अलावा पार्षद सरदार सिंह भाटी  व पार्षद राजीव भाटी, पूर्व पार्षद विनय चैधरी , भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी व काली चरण पहलवान रवि भाटी सोभनाथ चैहान यशपाल पहलवान लीलू प्रधान आदि मौजूद थे।








Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment