साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) अर्थला में रहने वाले एक परिवार ने मनचलों की हरकतों के कारण अपनी बेटी को स्कूल जाने से रोक दिया। आरोप है कि पुलिस में भी शिकायत की गयी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की के परिवार के लोग दहशत में हैं तथा डर डर के जी रहे हंै।
अर्थला निवासी एक परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी थाना साहिबाबाद क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। करीब एक माह से बेटी की कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र आसिफ व फिरोज उसके साथ छेड़खानी करते हैं। 20 फरवरी को स्कूल जाते समय घर के पास दोनों ने बेटी का रास्ता रोका था। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। इससे बेटी बहुत डर गई और घर वापस लौट आई। 21 फरवरी से डर के कारण बेटी स्कूल नहीं गई। उसकी प्री-बोर्ड की परीक्षा छूट गयी। यह जानकारी होने पर वह कालोनी के लोगों के साथ परिवार वाले साहिबाबाद थाना गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्यवाही नहीं की न रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पूरा परिवार डरा हुआ है। डर के चलते बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लोगों के साथ मिलकर साहिबाबाद थाने का घेराव करेंगे।
थाना प्रभारी साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही।



0 comments:
Post a Comment