राहुल गांधी के इंफाल दौरे से पहले बम बरामद हुआ The first bomb was recovered from Rahul Gandhi's visit to Imphal



इंफाल, (भाषा)  मणिपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की रैली से पहले आज यहां एक बम बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह बम इंफाल मेें पूर्वी जिले के खोंगमान बाशिखोंग तुरेल मापाल इलाके की एक रिहाइशी इमारत के मुख्य दरवाजे के पास आज सुबह करीब छह बजे बरामद किया गया। इस बम को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली स्थल से करीब छह किमी दूर बरामद हुआ है। राहुल गांधी आज हप्ता कंजजेईबंग मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य विधानसभा के लिए मतदान चार और आठ मार्च को होगा।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment