नई दिल्ली, (भाषा) उत्तर प्रदेश के मऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बम विस्फोट की आशंका जताने के लिए झूठा फोन कॉल करने के मामले में 21 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष में फोन आया था जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि मोदी की मऊ रैली में बम विस्फोट होगा।
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव निवासी दीपक के रूप में हुई है जिसे तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दीपक दिल्ली के आजादपुर में रहता है। वह स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।



0 comments:
Post a Comment