साहिबाबाद, ( प्रमुख संवादाता ) आईटीएस संस्थान मोहननगर में बुधवार को नेक (नेशनल एकेडमिक ऐक्रिडिटेशन काउंसिल) की तीन सदस्यीय टीम ने दौरा किया। टीम में जयपुर के सिंघानिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा, इंदौर के इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. बीके त्रिपाठी, कन्नूर, डाॅन बास्को कालेज के प्राचार्य डाॉ. डाॉ जाॅनी जोंस थे। टीम ने संस्थान के सात मानकों के आधार पर गुणवत्ता की जांच की।
टीम ने पाठ्यक्रम, विद्यार्थियों का सहयोग एवं विकास,शासन, नेतृत्व एवं प्रबन्धन, तथा नूतन प्रयास एवं प्रक्रियाओं की जांच की। इस दौरान संस्थान के चेरयमैन डाॉ. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बीके अरोड़ा, सुरेंदर सूद, डायरेक्टर जनरल डाॉ. एकेपुरी आदि मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment