वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की वैशाली कालोनी में चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर लाखों के जेवरात व कैश चोरी कर लिया। इस मामले में थाना इंदिरापुरम में पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।
जानाकरी के अनुसार चोरों ने मंगलवार को वैशाली सेक्टर 5 के प्लाट संख्या 855 में सेफ के ताले तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात व कैश सहित लगभग 5 लाख रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला सरिता सिंह ने थाने पहुचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू करदी है तथा चोरों को जल्द कानून के हवाले करने का भरोसा दिया है।
फोटो कैप्शन- चोरों ने आलमारी तोड़ कर की चोरी


0 comments:
Post a Comment