केवाईएस एसओएल में 11 नए कोर्स शुरू किये जाने का करता है स्वागत
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) एक सम्मानित दैनिक समाचारपत्र के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय में अगले सत्र से 11 नये कोर्स शुरू किये जाने का फैसला लिया गया है| क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) इस फैसले का स्वागत करता है और इसे एसओएल छात्रों के आन्दोलन की एक बड़ी महत्वपूर्ण जीत घोषित करता है| ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से एसओएल छात्र नये कोर्स शुरू किये जाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं| एसओएल में अभी सिर्फ 5 ही कोर्स पढ़ाये जाते हैं, जबकि रेगुलर में छात्रों के पास चुनने के लिए काफी ज्यादा कोर्स हैं| इसके अतिरिक्त, एसओएल में मुलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी है|
ज्ञात हो कि केवाईएस पिछले कई सालों से एसओएल छात्रों के आन्दोलन का नेतृत्व कर रहा है| यह वंचित छात्र एसओएल में एडमिशन इसलिए लेते हैं, क्योंकि इन्हें डीयू के रेगुलर कालेजों में सीट न होने के कारण एडमिशन नहीं मिलता और वो प्राइवेट स्कूल से आने वाले छात्रों से पिछड़ जाते हैं| इन छात्रों को एसओएल में ढकेल दिया जाता है, जहाँ पर डीयू और एसओएल प्रशासन उनके भविष्य को लेकर कोई भी चिंता नहीं करते हैं| यही कारण है कि पिछले सालों में छात्रों की संख्या बढ़ने पर भी न ही डीयू प्रशासन ने न ही एसओएल में नए कोर्स शुरू किये और न ही और रेगुलर कॉलेज बनाने के लिए नयी इमारतों का निर्माण किया गया| केवाईएस ने इन विषयों पर पहले कई अवसरों पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ज्ञापन दिए हैं, जिसमे एक मौके पर मंत्रालय ने डीयू प्रशासन से इन मांगों का जवाब माँगा था|
ज्ञात हो कि एसओएल छात्रों के संघर्ष के कारण ही प्रशासन को उनके आन्दोलन की पुरानी मांग मानने को मजबूर होना पड़ा है| इससे अपने अधिकारों के लिए आन्दोलनरत छात्रो को और बल मिलेगा| छात्रों ने आने वाले दिनों में भेद-भाव के खिलाफ अपने संघर्ष को और तीव्र करने का प्रण लिया है|



0 comments:
Post a Comment