कश्मीर में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर 2 militant heaps in encounter in Kashmir



श्रीनगर,  (वार्ता) दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने जिले के पदमपोरा अवंतिपोरा गांव में तलाशी अभियान छेड़ा था।

सुरक्षा बलों की कार नाके के समीप पहुंची, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गयी।  मृत आतंकवादियों के पास से कुछ हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment