अवैध शस्त्र व चोरी की पाॅच मोटर साईकिल बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मोदीनगर पुलिस ने कल शाम निवाडी रोड पुलिया के पास से 3 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की पाॅच मोटर साईकिल व एक तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में सादाब पुत्र सरीफ निवासी जली कोठी थाना देहलीगेट जनपद मेरठ, जितेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी राईनगला थाना इगलस जनपद अलीगढ, तथा रहीश पुत्र रफीक निवासी गली नं0 06 श्यामनगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोटर साईकिल बुलट मोटर साईकिल नं0 यूपी14सीडब्लू-8318, प्लेटीना मोटर साईकिल नं0 यूपी14बीआर-1653, सुजुकी मोटर साईकिल नं0 यूपी37डी-4153, स्पलेण्डर मोटर साईकिल नं0 डीएल7एसएएल-5261, प्लेटीना मोटर साईकिल नं0 डीएल3एससीसी-0368 तथा एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस और दो नाजायज चाकूबरामद किया है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी शातिर वाहन चोर हैं ।
8 किलो डोडा चूर्ण बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल शाम करीब 4 बजे रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त महताब पुत्र अब्दुल रषीद निवासी गोकुलपुरी थाना गोकुलपुरी दिल्ली, इमतियाज पुत्र मौ0 शरीफ निवासी हैयातनगर शंकर बिहार दिल्ली तथा फरमान पुत्र इस्लाम निवासी राषिद गेट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 8 किलो अवैध डोडा चूर्ण बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment