गाजियाबाद, ( संवाददाता ) विकास श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सूचित किया है कि रामकृष्ण उपाध्याय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से रिलायबल इंस्टीट्यूट मेरठ रोड मोरटा में आयोजित किया गया।
विकास श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत अधिक महत्व दिया गया है, जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। स्वतंत्र भारत में नारी को विभिन्न कानूनी अधिकारों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गयी है जिसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिशेध अधिनियम एवं मातृत्व लाभ अधिनियम प्रमुख हैं। भारत के संविधान में भी महिलाओं को विशेष मौलिक अधिकार प्रदान किये गयें हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता होती है उन्हें प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। आज अंतरिक्ष से लेकर खेलकूद तक सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान पुरूषों से किसी भी रूप में कम नहीं है।
श्री महेश कुमार कंडवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेष द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रहीं हैं। उनके द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद लिंगानुपात के मामले में संवेदनशील जनपदों में गिना जाता है, जहां पर महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना में बहुत कम है इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गाजियाबाद को चिन्ह्ति किया गया है। इसके अन्तर्गत विभिन्न जागरूक कार्यक्रमों के तहत महिलाओं एवं पुरूषों को जागरूक किया जाता है कि बेटी किसी भी रूप में बेटे से कम नहीं हैं और भविष्य मे वह डाक्टर, इंजीनियर, खेल व अन्य क्षेत्रों में अपने परिवार का नाम रौशन कर सकती है। उन्होंने बताया कि बैडमिन्टन स्टार साइना नेहवाल का भी पैतृक गांव जनपद गाजियाबाद में हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का नाम रौशन किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने महिला सम्बन्धी योजनाओं पर भी अपने विचार व्यक्त किये।
श्रीमती पूनम गोयल डायरेक्टर रिलायबल इंस्टीट्यूट द्वारा बताया गया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस जागरूकता शिविर के द्वारा जो जानकारियां छात्र एवं छात्राओं व अन्य लोगों को प्रदान की गयीं हैं उनसे अवश्य ही भविष्य में वे लाभान्वित होंगे और उन्होंने पधारे सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती संगीता सिंह, जिला विक्लांग जन कल्याण अधिकारी, लोकेन्द्र सिंह विधि सहपरिवीक्षा अधिकारी, जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, नीतू सिंह कोर्डिनेटर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, तनीशा दिवाकर 181 हेल्पलाईन, अनुज गोयल प्रेसीडेन्ट रिलायबल कालेज और अन्य गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।



0 comments:
Post a Comment