पहली पारी में 332 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया - ind vs aus day three dharamsala





ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारत को पहली पारी के आधार पर 32 रनों की बेशकीमती बढ़त मिली है. तीसरे दिन 248/6 रन से आगे खेलते हुए भारत की पूरी टीम 332 रनों पर सिमट गई. रवींद्र जेडजा (63 रन) न सिर्फ भारत के टॉप स्कोरर रहे, बल्कि ऋद्धिमान साहा के साथ सातवें विकेट के लिए बहुमूल्य 96 रनों की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन अपनी फिरकी के जरिए 5 विकेट झटके. जबकि पैट कमिंस के हिस्से तीन विकेट आए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए थे. लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी शुरू की है. फिलहाल उसका स्कोर 9 रन है.


दिन की पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने रिव्यू लिया, जो सही रहा. बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ था. पैट किमिंस के इसी ओवर के तीसरे गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई. पहला ओवर बिना किसी नुकसान के निकला. भारत को दिन का पहला झटका 317 रन पर लगा, जब रवींद्र जडेजा (63 रन) को कमिंस ने बोल्ड किया. जडेजा ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक जमाया. 318 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार को शून्य पर स्टीव ओकीफे ने अपना शिकार बनाया. उसी स्कोर पर साहा (31 रन) को कमिंस ने आउट किया. दोनों कैच स्मिथ ने लपके. आखिरी झटका लियोन ने दिया, जब 332 रन के स्कोर कुलदीप यादव (7 रन) कमिंस को कैच दे बैठे.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment