मेयर आशु वर्मा ने वार्ड - 78 में किया विकास कार्यो का शुभारम्भ Mayor Ashu Verma launches development work in Ward 78



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  महापौर  आशु वर्मा व पार्षद मीना माहेश्वरी ने वार्ड-78 सूर्यनगर (चन्द्रनगर, रामप्रस्थ, सूर्यनगर व रामपुरी) में कई विकास कार्यो का नारियल फोड कर शुभारंम्भ किया । 
इन कार्यो में मुख्य रूप से चन्द्रनगर व रामप्रस्थ में मुख्य मार्ग के चैड़ीकरण र्व इंटरलाकिंग टाईलस का कार्य (लागत 90 लाख), चंद्रनगर पुल के टी पाईंट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिये रिटेनिंग वाल बनाते हुये सड़क चैड़ीकरण का कार्य (लागत 10 लाख), रामप्रस्थ बी-ब्लाक में सहयोग पार्क के आस-पास नाली निर्माण का कार्य (लागत 20 लाख), तथा सूर्यनगर और रामपुरी में सड़क रिपेयरिंग का कार्य (6 लाख), आदि कई अन्य विकास कार्यों शामिल हैं । कुल मिलाकर 1 करोड़ 40 लाख रूपयों से अधिक के कार्यों का शुभारम्भ करवाया। इसके अलावा 1 करोड़ से ज्यादा के कार्य, जिनके टेंडर हो चुके हैं के वर्क आर्डर जल्दी करवाकर मार्च माह में ही शुरू करवाने का भरोसा महापौर ने दिया। साथ ही 1 करोड़ की लागत के वार्ड कोटे व रिटंेडर के काम भी 1 महीने में शुरू करने का महापौर ने भरोसा दिया।
           
महापौर आशु वर्मा ने कहा कि वार्ड-78, सूर्यनगर में गाजियाबाद के सभी वार्डों से ज्यादा विकास कार्य हुये है और इसका सारा श्रेय पार्षद मीना माहेश्वरी को जाता है। किसी भी विधायक के कोटे से उसके पूरे कार्यक्षेत्र में 1 वर्ष में 1 करोड़ तक के विकास कार्य करवाये जा सकते है, लेकिन वार्ड-78 में पिछले 1 वर्ष में 1 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हो चुके हैं और 1 करोड़ 40 लाख रूपयों से अधिक के विकास कार्य करने की शुरूवात हुई। इसके अलावा 1 करोड़ रूपये से ज्यादा की धनराशि के रिटेंडर व टेंडर इसी महीने हो जायेगें, जिससे कुल मिलाकर 4 करोड़ 40 लाख रूपये से ज्यादा के कार्य केवल 1 वर्ष में पूरे होगें।
स्थानीय निवासियों में इन कार्यों को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दिया। लोगों का कहना था कि इससे पहले इतने अधिक विकास कार्य कभी भी नहीं करवाये गये। रामप्रस्थ काॅलोनी के निवासियों का कहना था कि पूरा क्षेत्र सीवर की समस्या से त्रस्त था तथा फुलवारी स्कूल के पास सड़क बरसातों में जलमग्न ही रहती थी, स्ट्रीट लाईटों की भारी कमी के कारण रात को काॅलोनी में अंधेरा हो जाता था। इन सभी कार्याें को पूरा करवाने के लिये हम सब निवासी नगर निगम का धन्यवाद करते हैं। क्षेत्र के लोगों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में आने वाली समस्या व स्ट्रीट लाईटों के बारे में विशेष ध्यान देने के लिये मेयर साहब को कहा।
इस मौके पर रत्नाकर शर्मा, भूपेश शर्मा, शशि खेमका, सुशील खेमका, दिनेश अग्रवाल, राजेश गोयल, प्रदीप गर्ग, पुरूषोत्तम गोयल, अनमोल खन्ना, अरविन्द श्रीवास्तव, त्रिलोचन सिंह लवली, यू.सी.तिवारी, रोशन लाल चैहान, अखिलेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, प्रिया सिंह, निधि नामा, सरोज महाजन ओमना मेनन, रीता मेहता आदि भारी संख्या में निवासी मौजूद रहें।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment