साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पर एक घरेलू विवाद के कारण थाने पर बुलायी गयी महिला को जम कर लात घूसों से पीटा गया। महिला का कसूर इतना था कि उसे थाने पर बुलाये जाने का कारण पूछने की गलती की थी।
घरेलू विवाद को लेकर जब पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर श्याम पार्क मेन की एक गर्भवती महिला थाने में पहुंचकर बुलाने का कारण पूछती है तो उसे ठीक तरह से जवाब तो नहीं मिल पाता लेकिन थाने में ही पुलिस कर्मियों के सामने ही उस पर लात घूंसों की बौछार कर दी जाती है । यहां तक कि जब गर्भवती युवती द्वारा लात घुसे बरसाने वाले युवक से उसका नाम पूछा जाता है तो वह युवक अपना नाम के पी सिंह तथा खुद को पत्रकार बताया। यही नहीं साहिबाबाद पुलिस कर्मियों द्वारा उस युवक की हरकत को कानून के दायरे में लाने के बदले थाने से भगा भी दिया जाता है। और बाद में पुलिस बाले कहते हें कि यहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। कुछ ही समय में ं चारों तरफ यह मामला आम जनता के बीच चर्चा बन जाता है कि किसी पत्रकार ने महिला को थाने में पुलिस के सामने पीटा है। . गर्भवती महिला अपने पति और ससुर समेत कुछ स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात करते हुए उस पत्रकार के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है कि उसके साथ मारपीट करने वाला कैन था ? तभी इस घटना का खुलासा हुआ कि आरोपी तो खाकी बर्दीवाला है। गर्भवती महिला को पीटने वाला युवक पत्रकार नहीं बल्कि साहिबाबाद थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी था ।
जब इस बात की जानकारी साहिबाबाद पुलिस से मागी गई तो कहा गया कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित महिला व उसके परिवार वालों ने इंसाफ की मांग करते हुए उस युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
इस मामले में एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि वे इस मामले की जांच करायेंगे तथा महिला को बुला कर उससे बात करेंगे। वे मारपीट की बात से मुकर गये लेकिन उन्होंने केवल इतना स्वीकारा कि महिला से किसी पुलिस कर्मी से हाट टाॅक होने की उन्हें जानकारी हुई है।



0 comments:
Post a Comment