बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में सुवह का अखबार बांटने के लिये सेंटर पर जा रहे आठ अखबार विक्रताओं को बाइकर गैंग ने गन प्वाइंट पर ले कर उनसे नकदी तथा मांबाइल फोन लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू घोंप कर एक अखबार विक्रेता को घायल कर दिया तथा एक के उपर बाइक चढ़ा कर घायल किया।
अखबार विक्रेता सूरज ने बताया कि वे खोड़ा कालोनी में रहते हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में अखबार घरों पर डालते हैं। सुवह करीव 5.30 बजे वे अपनी -अपनी साइकिलों से सेंटर से अखबार उठाने जा रहे थे तथा सभी अलग- अलग थे। जब वे के आर मंगलम स्कूल के पास वसुंधरा सेक्टर 9 में पहुंचे तो एक एफजैड बाइक पर आये चार बदमाषों ने गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें लूटना शुरू किया तथा जैसे जैसे अखबार बिक्रेता आते रहे बदमाश एक- एक कर उन्हें लूटते रहे। बदमाश उनसे आठ मोबइल फोन तथा हजारों रूपये लूट कर ले गये।
मामले की शिकायत थाना इंदिरापुरम में दर्ज करायी गयी है। लेकिन पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं।



0 comments:
Post a Comment