कार का शीशा तोड़ कर लैपटाॅप चोरी Lipstop stealing by breaking glass of car



कौशाम्बी, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कौशांबी में सड़क के किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप व 42 हजार रुपये चोरी कर लिये। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
            अभय खंड खंड- तीन इंदिरापुरम में रहने वाले शुभम सिंघल नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। वे रविवार रात करीब 10 बजे वह दिल्ली से लौट रहे थे। घर लौटते समय अपनी कार को सड़क के किनारे खड़ी कर वे कौशांबी में एंजल मेगा मॉल के पास स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदने चले गए। लगभग 15 मिनट बाद वह मिठाई खरीद कर लौटे, तो कार के बाईं ओर की खिड़की का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला तथा कार के अंदर रखा उनका लैपटॉप बैग गायब था। उनके बैग में लैपटॉप् के अलावा 42 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। उन्होंने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
        थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच जा रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment