बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) ‘मेवाड़ अभिव्यक्ति-2017’ के तीसरे दिन 11 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दम खम दिखाया। खेलकूद महोत्सव में बैडमिन्टन, क्रिकेट, जैवलिन थ्रो एवं विभिन्न स्तर की दौड़ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि जो विदेश में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजवाते हैं, वे हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना भी जरूरी है। इसलिए जीवन में खेलकूद व व्यायाम अनिवार्य है। शरीर की मजबूती से ही मस्तिष्क का सही विकास होता है और जीवन के संघर्षों का आसानी से मुकाबला किया जा सकता है। तभी सफलता मिलती भी है। खेल महोत्सव में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर डाॅ. अलका अग्रवाल, मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के महानिदेशक भारत भूषण, स्पोट्र्स हैड विक्रांत तोमर, प्रवीण तेवतिया समेत मेवाड़ का तमाम शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment