साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मंगलवार को आईटीएस संस्थान मोहन नगर में विद्यार्थियों के लिए एडवेचंर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लाईगं फोक्स, रेप्लिंग, वाॅल क्लाईबिगं, कमाण्डो नेट, बर्मा ब्रिज, होप बाॅल, स्विगिंग लैडर, मंकी क्रोल, तीरंदाजी, आस्ट्रेलियन ट्राली, टीम ब्लिडिंग तथा टॅग आॅफ वाॅर जैसी कुल 15 रोमांचकारी क्रियायें आयोजित की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मिलकर कार्य करने की भावना को उजागर करना तथा मुश्किलों का सामना करने के लिए हौसला पैदा करना था।
इसके अलावा तीरंदाजी, आस्ट्रेलियन ट्राली, टीम ब्लिडिंग जैसी मनोरंजक तथा रोचक खेलो में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस शिविर में बीबीए तथा बीसीए, पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन क्लिफ क्लाईम्बिंग कम्पनी के दक्ष कर्मचारियों के समूह की निगरानी में किया गया। समूह का नेतृत्व चन्दन द्वारा किया गया।
संस्थान के महानिदेशक डाॅ0 ऐके पुरी ने बताया कि मुख्यतः युवा वर्ग के सम्पूर्ण विकास हेतु इस शिविर का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थी शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपना विकास कर सकें।


0 comments:
Post a Comment