शान्ति पूर्ण मतगणना सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न Meeting to complete peaceful counting of votes



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जनपद में आगामी 11 मार्च, को विधान सभा निर्वाचन मतगणना शान्ति पूर्ण ढंग से सम्मपन्न कराने के लिये आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिले के सभी राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मतगणना सुवह 08.00 बजे अनाज मण्डी गौविन्दपुरम हापुड रोड में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को प्रातः 07.00 बजे मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व ई0 वी0एम0 स्ट्राग रूम खोले जायेगे जिसमें प्रत्याशी उपस्थित रहे। मतगणना एजेन्टो की नियुक्ति हेतु निधारित प्रारूप सहित दो प्रतियों में पास पोर्ट साइज के दो-दो फोटो अपने-अपने विधान सभा के रिर्टनिग आफिसर को उपलब्ध करा दे ताकि आर0ओ0 मतगणना ऐजेन्ट के प्रवेश पास जारी कर सके। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सांसद/ विधायक/ स्थानीय प्राधिकारियों के चेयर मैन/मेयर या कोई भी व्यक्ति जिसे सरकारी सुरक्षा प्राप्त है गणना अभिकर्ता नही बनाया जायेगा। मतगणना हाल/स्थल पर किसी भी प्रकार का अस्त्र शस्त्र लेकर जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। मतगणना हाल में प्रथम लाइन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीयदल के मतगणना अभिकर्ता, दूसरी लाइन में राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों के अभिकतार्, तृतीय लाइन में अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत राजनेैतिक दल के अभिकर्ता, चतुर्थ लाइन में गैर मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभिकर्ता तथा पाचवीं लाइन में निर्दलीय प्रत्याशी के मतगणना अभिकर्ता होगे। 
बैठक में नगर मजिस्टेªट वी0डी0 सिंह उप जिलाधिकारी लोनी पे्रम रंजन सिह, सहित निर्वाचन लड रहे सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी निधि व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment