नाबालिग लड़की का अपहरण Kidnapping of minor girl



गोपालगंज, ( संवाददाता )  उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी हरकेश गांव से एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे इसी गांव के प्रदीप पासी सहित चार लोगों ने जबरन नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया तथा भाग निकलने में सफल हो गए। घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें प्रदीप पासी सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment