मणिपुर में बुधवार को एन. बीरेन सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद का शपथ - N B singh take oath or cm in Manipur at 15th march





इंफाल: मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह ने बीजेपी नेता एन. बीरेन सिंह को सरकार बनाने को न्योता दिया है. शपथग्रहण समारोह बुधवार को होगा. विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 21 सीटें हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस ने उससे 7 सीटें अधिक यानी 28 सीटों पर जीत दर्ज की. लेकिन बीजेपी ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 33 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. हालांकि रविवार को कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने कहा कि वह बीजेपी के दावे से सहमत हैं.

बीरेन सिंह को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और उन्होंने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बीरेन ने मणिपुर की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment