कोल्हापुर में फिल्म 'पद्मावती' का सेट जल कर खाक हुआ - Padmavati set on fire in kolhapur




बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस फिल्म के कुछ सीन को लेकर नाराज लोगों ने कोल्हापुर में बनाए सेट पर आग लगा दी है. शूटिंग के चलते यहां भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे लेकिन इसके बावजूद यह घटना हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 40-50 लोग कोल्हापुर के मसाई पठार इलाके में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे. 27 जनवरी को जयपुर में फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान करणी सेना के प्रदर्शनकारियों ने संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की और सेट पर तोड़फोड़ की थी. फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उस घटना के बाद जयपुर में फिल्म की शूटिंग को रद्द कर दी थी. भंसाली के साथ बदसलूकी से नाराज फिल्म जगत के लोगों ने हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. विवाद की एक वजह यह भी है कि कई इतिहासकार पद्मिनी के होने की ही झुठला रहे हैं. उनकी नजर में यह सिर्फ एक फिक्शन कैरेक्टर था.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment