विधानसभा चुनाव के पांच राज्‍यों के परिणाम पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया - Reaction of bollywood on assembly elections result





केआरके यानी कमाल आर खान हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. आये दिन वे किसी ने किसी को लेकर बयान देते रहते हैं. आज विधानसभा चुनाव के पांच राज्‍यों के परिणाम आनेवाले हैं, ऐसे में भला केआरके कुछ ने बोलें ऐसा कैसे हो सकता है ?

केआके ने अपने ट्वीट में फिर एकबार सभी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा है. उन्‍होंने लिखा,' कांग्रेस के पूर्व 140 राजनेता, सपा और बसपा ने बीजेपी के साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ा. यह सबूत है कि राजनेता कुर्सी और शक्ति के लिए कहीं भी जा सकते हैं.'

वहीं अभिनेता जावेद जाफरी ने आम आदमी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,' 'आप' के लिए मेरी आग्रहपूर्वक प्रार्थना और हार्दिक शुभकामनाएं. पंजाब और गोवा में एक योग्य जीत की उम्मीद है.जय हो !!!'

फेमस सिंगर विशाल डडलानी ने भी ट्वीट कर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट किया है. उन्‍होंने ट्वीट कर आप पार्टी के अपने फ्रेंड्स को नम्र रहने और मैदाने में टिके रहने को कहा है.

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में सुबह 8 बजे से मतदान की गिनती शुरू होगी. मतगणना के मद्देनज़र पांचों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment