2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद 2 vicious criminals arrested, illegal arms recovered



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मोदीनगर पुलिस ने कल देर रात बीएस फार्म हाउस निवाडी रोड से चैकिंग के दौरान अभियुक्त शिवा तौमर पुत्र बिजेन्द्र निवासी अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा सचिन पुत्र श्रीपाल निवासी गावडी थाना परतापुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 तंमचें 315 बोर व 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 2 पेटी अवैध शराब बरामद -  थाना भोजपुर पुलिस ने कल रात गैस गौदाम से अभियुक्त सावेज पुत्र आरिफ निवासी गुरूद्वारा रोड गली नं0 11 किदवई नगर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद तथा बिलाल पुत्र तोसीफ सलमानी निवासी मसरतपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड को एक वैगनआर कार नं0 डीएल 2सीबी-5776 मे 20 पेटी अंगेजी शराब हरियाणा मार्का ले जाते समय गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल देर रात लाल कुआ से अभियुक्त शशी भूषण पुत्र जीत नारायण निवासी म0नं0 56 राम इन्कलेव दीप बिहार थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 48 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल शाम रेलवे कट के पास से अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र नन्द किशोर अग्रवाल निवासी म0नं0 44 कैलावालान दिल्लीगेट गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 48 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment