चार शातिर बदमाश गिरफ्तार Four Vicious Badmash Arrested



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार की रात में मुखबिर की सूचना पर  ईदगाह तिराहे पसोंडा के पास से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि चारों लोग शातिर बदमाश हैं तथा यहां किसी अपराधिक बारदात को अंजाम देने के इरादे से आये थे।
       जानाकरी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने के लिये पसोंडा गांव की ओर आने बाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पसोंडा गांव की ओर गश्त तेज की गयी तथा ईदगाह तिराहे के पास चारों लोगों को घेर की दबोच लिया गया। इनके नाम उवेश पुत्र पप्पू उर्फ फकीर मौहम्मद निवासी सुन्दरनगरी थाना नन्द नगरी दिल्ली, अरबाज पुत्र मौहम्मद मुकर्रम निवासी सुन्दर नगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली, हाशिम पुत्र अशफाम निवासी सुन्दरनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली तथा  दिलशाद पुत्र साबिर हुसैन निवासी सुन्दरनगरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो तंमचें 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस तथा दो नाजायज चाकू बरामद हुए है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment