साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) देवबंद से यहां एक कालेज में बीटैक करने को आया एक छात्र अपने किराये के कमरे से रहस्यमय हालात में लापता हो गया। यह छात्र अपने भाई को कालेज जाने की कह कर गया था लेकिन न तो वह कालेज पहुचां न कमरे पर बापस आया। थाना साहिबाबाद में गायव लड़के के पिता ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार देवबंद शिक्षक कालोनी सहारनपुर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनका 24 साल का बेटा कौस्तुभ कौशिक यहां कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज मोहन नगर में अंतिम वर्ष का छात्र था। कौस्तुभ हिंडन एयर फोर्स स्टेशन शनिमंदिर के पास किराये का कमरा लेकर रहता था साथ ही उसका छोटा भाई भी रहता है। छोटा भाई भी एक कालेज में पढ़ाई कर रहा है। कौस्तुभ अपने छोटे भाई को कालेज जाने की कह कर कमरे से 24 अपै्रल की सुवह 9 बजे गया था लेकिन वह शाम तक कमरे पर वापस नहीं आया। कालेज में जाकर पता किया तो बताया गया कि वह कालेज पहुंचा ही नहीं। कमरे की तलाशी ली गयी तो पता चला कि वह एक पिट्ठू बैग अपने साथ लेकर गया है जिसमें एक जोड़ी कपड़े आदि हैं तथा वह अपना मोबाइल फोन भी कमरे पर छोड़ कर गया है।
थानाध्यक्ष संजीव त्यागी ने बताया कि कौस्तुभ कौशिक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है तथा शीघ्र पता लगाने के लिये आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment