- साड़ी वितरण समारोह की भगदड़ में दब कर मरी महिला के परिजनों को
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा ने आज एक मुलाकात में बताया कि मेरी एक जनहित याचिका पर जनपद बदायूँ की मृतक महिला के परिजनों को 5 लाख रूपये का मुआवजा मिला ।
जनपद बदायूँ मे नवम्बर 2014 मे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा कम्बल वितरण का आयोजन किया गया था । आयोजन स्थल पर मची भगदड़ के कारण एक वृद्ध महिला सरबती उर्फ सरस्वती की भगदड़ मे कुचलने के कारण मौत हो गयी थी । इस मामले मे मेरे द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग मे एक जनहित याचिका दायर कर मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की गई थी । मानव अधिकार आयोग ने जनवरी 2015 मे जनपद बदायूँ के जिलाअधिकारी और एस एस पी की रिपोर्ट तलब की थी । इस मामले मे 2 वर्षो की लम्बी लड़ाई के बाद मृतक महिला के परिजनो को मानव अधिकार आयोग के दखल के बाद 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुआवजे के रूप मे प्रदान की गयी है ।
उनहोंने कहा कि हमारा कर्तव्य आम आदमी के अधिकारों का संरक्षण एवं बचाव करना ही है । साहिबाबाद क्षेत्र में भी कई ऐसे मामले आये हैं जिसमें मानवाधिकार का हनन होता है ओर हम इसके लिए आवाज उठाते हैं । आज इस काम में क्षेत्र मा भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है । आम आदमी को आने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक होना पड़ेगा । एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में अगर इस महिला का मामला मैं आयोग के सामने नहीं लाता तो उसके परिजनों को कैसे सहयोग मिल पाता । हर आदमी अपनी जिम्मेदारी समझे और इसके प्रति सजग हो तभी देश का विकास संभ्सव हो पायेगा ।



0 comments:
Post a Comment