- 41 एटीएम व 2 नाजायज छूरी बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस ने कल रात चैकिंग के दौरान ओ0बी0सी0 बैक लोनी तिराहे पर जनता को गुमराह व फर्जीवाडा कर एटीएम से पैसा निकालने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में अभिनव पुत्र सतेन्द्र निवासी म0नं0 131/4142 अशोक नगर थाना अशोकनगर दिल्ली, सदाम पुत्र शौकत निवासी बगाली पीर चाॅद मस्जिद के पास थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा आशिफ पुत्र अब्बास निवासी संगम बिहार डाबर तालाब थाना लोनी जनपद गाजियाबाद है । तीनों अन्र्तराज्यीय स्तर पर एटीएम से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके रकम निकाल लेते थे ओर अपनी अयासी पर खर्च करते थे । पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न बैकों के 41 एटीएम व 2 नाजायज छूरी बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment