गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल देर रात शिप्रा अन्डर पास से अभियुक्त अर्जुन उर्फ राहुल पुत्र किशनलाल निवासी म0नं0 बी-96 गली नं0 02 गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साईकिल डिस्कवर नं0 डीएल5एसबीयू-6480 तथा पेशन प्रो नं0 यूपी14सीवी-1518 बरामद हुई है।
अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात खोडा अन्डर पास से अभियुक्त संजय पुत्र गोरी शंकर निवासी मकनपुर थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलों 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम भुमिका गैंस एजेन्सी के सामने से अभियुक्त ललित पुत्र श्रीपाल गुर्जर निवासी रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।


0 comments:
Post a Comment