पाॅवर काॅरपोरेशन के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विधुत समस्याओं पर चर्चा की Power Corporation officials discuss problems faced by consumers



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  आज  पावर काॅरपोरेशन के मुख्य अभियंता ए.के.गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ डेल्टा काॅलोनी (रामप्रस्थ, चन्द्रनगर, सूर्यनगर, रामपुरी, बृजविहार व राधाकंुज) में उपभोक्ताओं से मिलने पहुँचे तथा बिजली की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के विषय पर उपभोक्ताओं से चर्चा की। उनके साथ सुप्रीटेन्डेंट इंजीनियर एम.सी.शर्मा, एग्ज्युक्युटीव इंजीनियर संदीप बंसल, एस.डी.ओ. आर.के.मिश्रा तथा बिजली विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अभियंता ए.के.गुप्ता ने सभी अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ नये बिजली घर के लिये जमीन तलाशने के लिये मौका मुआयना किया व सूर्यनगर पुलिस चैकी के पीछे बीईएल काॅलोनी के सटे मार्ग पर खाली पड़े स्थान को नये बिजली घर के लिये उपयुक्त पाया व अधिकारियों को तुरंत इस पर डीपीआर बनने के आदेश दिये। इसके अलावा रामप्रस्थ, चन्द्रनगर मुख्य मार्ग पर जर्जर व ओडरलोड हो चुके एलटी फीडर के स्थान पर नये 2 फीडर बनाने के लिये स्थलीय निरीक्षण कर इस पर कार्य करने के लिये सहमति दी।
               
स्थानीय पार्षद मीना माहेश्वरी ने मुख्य अभियंता से कहा कि आज हमारे डेल्टा काॅलोनी में दिल्ली से बेहतर बिजली आती है और प्रदेश में शायद 23.5 घंटे से ज्यादा बिजली आने वाले कुछ स्थानों में इसका नाम है। इसके लिये स्थानीय अधिकारी बहुत मेहनत करते हैं, पहले यहां पर बिजली की स्थिति बहुत खराब थी और 6 से 8 घंटे बिजली जाती थी। हमारे क्षेत्र में बिजली उपभोक्ता ईमानदार है और बिजली चोरी न के बराबर है। परन्तु कुछ छोटी-छोटी समस्यायें है, जैसे कि बिजली लाईनों की मेंटेनेंस, अत्यंत जर्जर हो चुके बिजली के तारों को युद्धस्तर पर तुरंत बदलना, जम्फरों की मैंटेनेंस, जर्जर हो चुके पोलों को बदलने, सूर्यनगर बिजली घर का अत्यधिक ओवर लोड होना व बिजली बिल जमा करने के घंटों समय लगना आदि है।
मुख्य अभियंता ने उपस्थिति अधिकारियों को आदेश दिया कि इंमरजैंसी बेसिस पर बिजली के लाईनों की मेंटनेंस करवाई जाये, जर्जर हो चुके बिजली के तारों को बदला जाये, जम्फरों की मैंटेनेंस व पुराने-जर्जर पोलों को भी बदलने का आदेश दिया। मुख्य अभियंता ने कहा कि बिजली विभाग निवासियों के सहयोग से बिजली की व्यवस्था को और बेहतर बनाने में लगातार प्रयास किये जायेगें। 
इस मौके पर वार्ड-78 सूर्यनगर की पार्षद मीना माहेश्वरी, सुशील खेमका, अजय शर्मा, वी.के.गुप्ता, श्रीभगवान अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनमोल खन्ना, संदीप स्याल, रत्नाकर शर्मा, बाॅबी त्यागी, आदित्य ढाका, राजीव सिंह, प्रताप सिंह व यूसी तीवारी आदि उपस्थित थे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment