साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आईटीएस संस्थान मोहननगर में काॅर्पोरेट क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा यूएल इंडिया प्रा.लि. के निदेशक सुधीर जुत्शी तथा ग्लोबल बिजनेस सोल्यूशंस के निदेशक डा0 सुभाष जगोता ने दीप जला कर किया।
उदघाटन समारोह मेें संस्थान के चेयरमैन डाॅ0 आर0पी0 चड्डा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्डा, डायरेक्टर जनरल डा. एके पुरी डाॅ0 विद्या सेखरी, डाॅ0 सुनील कुमार पांडेय, डाॅ0 सोमेन्दु भट्टाचार्य तथा कार्यक्रम की सहसंयोजिका प्रो0 नैन्सी शर्मा भी उपस्थित रहेे।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य काॅरपोरेट जगत में कार्यरत कर्मचारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ पर वो अपने अर्जित सामान्य ज्ञान को साबित कर सकें व परस्पर ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकें। प्रतियोगिता में मास्टर आॅफ क्विज़ के रूप में एक्सप्रेस माइंड डूटेनमेंट के सीईओ कुनाल सावरकर, को आमंत्रित किया गया था।
प्रतियोÛिता के सह-प्रायोजक के रूप में बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज तथा नेटेज टेक्नोलाजी ने दर्शकों के लिये बहुत से आकर्षक इनाम रखे थे जिनमें रोहन खन्ना को बेस्ट मेल क्विजार्डो के रूप में रूपये 5000 का नगद पुरस्कार ,एवं मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड की श्रीमती प्रियंका मेहता को बेस्ट फीमेल क्विजार्डो के रूप में रूपये 5000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।



0 comments:
Post a Comment