4 अप्रैल को शाम 5 बजे यूपी कैबिनेट की पहली बैठक होगी - UP government call first cabinet meeting on 4 april





उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार गठन के दो हफ्तों बाद आखिरकार मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी ने अपनी कैबिनेट की बैठक बुलाई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को शाम 5 बजे यूपी कैबिनेट की पहली बैठक होगी.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान कई बार घोषणा की थी कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनटे बैठक में ही किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की जाएगी. ऐसे में योगी कैबिनेट की बैठक में हो रही देरी के पीछे किसानों की कर्ज माफी को ही एक कारण माना जा रहा था. सूत्रों की मानें सीएम आदित्यनाथ योगी के आदेश के बाद वरिष्‍ठ अफसरों ने किसानों कर्ज माफी योजना पर काम करना शुरू कर दिया है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment