डिविलियर्स के आईपीएल खेलने पर लग चुका सवालिया निशान - Ab de villiers suffers back injury




रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को लगातार झटके लग रहे हैं. पहली बार आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीदें लगाए आरसीबी के सामने सबसे बड़ा संकट कप्तान को लेकर है. चोटिल विराट कोहली के बाद एबी डिविलियर्स भी चोट से परेशान हैं . वे अपने घरेलू टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब उनके आईपीएल खेलने पर सवालिया निशान लग चुका है. आरसीबी ही नहीं आईपीएल की दूसरी टीमें भी अपने खिलाड़ियों की चोट को लकर परेशान हैं. जिनमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के स्टार स्पिनर आर. अश्विन भी एक नाम है.


टीम के कोच डेनियल वेटोरी ने चोटिल विराट की जगह शुरुआती मैचों के लिए द. अफ्रीकी स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को कप्तान बनाने की घोषणा की थी. लेकिन अब डिविलियर्स भी चोटिल हैं. उन्होंने पीठ दर्द की वजह से द. अफ्रीकी घरेलू वनडे टूर्नामेंट मोमेंटम कप से अपना नाम वापस ले लिया है. वे वहां टाइटंस टीम के हिस्सा थे. उनकी चोट की गंभीरत का अभी तक पता नहीं चल पाया है. जिसकी वजह से आईपीएल में उनकी भागीदारी के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment