नयी दिल्ली, (भाषा) वकील..नेता प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण के बारे में अपने विवादास्पद ट्वीट के लिए आज माफी मांगी और स्वीकार किया कि इसे ‘‘अनुपयुक्त’’ तरीके से पेश किया गया।
उत्तरप्रदेश में एंटी रोमियो दस्ता के गठन की आलोचना करते हुए भूषण ने हिंदुओं के भगवान का जिक्र किया था जिससे लोगों में रोष फैल गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए लखनउ पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया है।
भूषण ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘मुझे लगता है कि रोमियो दस्ता और कृष्ण के बारे में मेरे ट्वीट को अनुपयुक्त तरीके से पेश किया गया और इससे अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। माफी मांगता हूं और इसको हटाता हूं।’’ भूषण के बयान की काफी आलोचना हुई और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय ने उन्हें ‘‘नक्सलवादी’’ बताया।
उपाध्याय ने ट्वीट किया, ‘‘मूर्ख प्रशांत भूषण को हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने के बाद बचने नहीं दिया जाना चाहिए। समय आ गया है कि उनके जैसे नक्सलवादी को सबक सिखाया जाए।’’



0 comments:
Post a Comment