बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र बसुंधरा में नगर निगम गाजियाबाद की एक बाहन की टक्कर से बाइक पर सबार एक दम्पति व उनका बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई यह घटना बसंुधरा कृषि वाटिका फार्म हिंडन वैराज के पास हुई जिसमें सभी घायलों को एक निजी असपताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार अजीत अपनी पत्नी कुसुमलता व बालक गगन के साथ अपनी बाइक से हिंडन बैराज के रास्ते से वसुंधरा की ओर आ रहे थे। नगर निगम के बाहन की टक्कर से बाइक सबार अजीत उनकी पत्नी कुसुम तथा बालक गगन गंभीर रूप से घायल हो गये। यह बाहन सड़क छाप कुत्तों को पकड़ने व उनके इलाज के लिये काम आता है तथा पीपुल फार एनीमल संस्था से जुड़ा है। आस पास के लोगों ने तीनों घायलों को नजदीक के शांति गोपाल अस्पताल इंदिरापुरम में भर्ती कराया है।
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने नगर निगम के बाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।



0 comments:
Post a Comment