![]() |
निरीक्षण करती कबीना मंत्री रीता बहुगंुणा जोशी
|
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शहीद नगर कालोनी में एक बाल विकास एवं पुर्नवास केन्द्र का प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण, बाल विकास व देशाटन विभाग की कबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने निरीक्षण किया।
आशादीप नाम के इस बाल विकास एवं पुनर्वास केंद्र में श्रीमति जोशी औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। कबीना मंत्री रीता बहुगुणां ने यहां कई कमियां पायीं , जिसे ठीक करने की हिदायत मंत्री महोदया ने केन्द्र संचालकों को दीं।
गौरतलव है कि इस केंद्र में उन बच्चों को रखा जाता है जो या तो लावारिस होते है या अनाथ हालत में मिलते हंै। इस केन्द्र को एक स्वयं सेवी संस्था चलाती है। इसके बाद वे जिला अस्पताल गाजियाबाद के लिये प्रस्थान कर गयीं।



0 comments:
Post a Comment