साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के फरूखनगर कस्बे की एक पटाखा फैैट्री के गोदाम में लगी आग से पांच लोगों की जल कर मौत हो गयी। मरने वालों में एक फैक्ट्री मालिक तथा शेष कर्मचारी थे। आग कैसे लगी ये जांच का विषय है । लेकिन अभी तक की जांच में पता चला है कि गोदाम में ही पटाखे बनाने के दौरान उसे ठोकने से बिस्फोट हुआ और आग ने सभी पटाखों को अपनी चपेट मंे ले लिया जिससे किसी कर्मचारी को बचने को मौका नहीं मिला।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद सुधीर त्यागी ने बताया कि फरूखनगर बाईपास पर तिराहे के पास असालतपुर फरूख नगर निवासी व ग्राम प्रधान पप्पू का पटाखे बनाने का लाइसेंसी कारखाना है। शुक्रवार की दोपहर में 12 बजे के करीब कारखाने के गोदाम में बिस्फोट के साथ आग लग गयी। आग की चपेट में आकर 55 साल का पप्पू प्रधान पुत्र इब्राहीम, 40 साल का सगीर पुत्र यूसुफ, कुतुबुद्दीन 40 साल, अषफाक पुत्र अली मोहम्मद तथा 60 साल का रफीक की आग की चपेट में आने से मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष ने बातया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आग पटाखा बनाने के दौरन उसे ठोकने पर हुई है लेकिन जांच अभी जारी है। आग बुझाने के लिये पहंुची दमकल से पहले ही गोदाम जल कर राख हो गया था।




0 comments:
Post a Comment