महिला से फोन झपटा तथा दूसरी के कानों से कुंडल ले उड़े, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाबद क्षेत्र में बजीराबाद रोड पर राजेन्द्र नगर शिव मंदिर के सामने आटो में बैठी एक महिला से बाइक पर सवार दो बदमाश उसका फोन झपट कर ले गये। महिला ने वहां मौजूद पुलिस की पीसीआर 75 पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना बतायी तो उन्होंने बदमाशों का पीछा करने के बजाय महिला को ही सीख दे दी तथा थाना साहिबाबाद पुलिस ने भी रिपोर्ट नहीं लिखी। महिला का आरोप है कि यूपी में सरकार बदल गयी लेकिन पुलिस का रवैया नहीं बदला।
अर्थला की रहने वाली महिला शशीकला दुबे पीएसआई नाम की एक स्वयं सेवी संस्था के लिये काम करती है। उसने बताया कि वह बुधवार को नरेन्द्र मोहन अस्पताल मोहन नगर से डाटा कलेक्ट कर ग्रैट वे अस्पताल गरिमागार्डन जा रही थी। उसने एक आॅटो को वहां से पकड़ा तथा आटो वालों ने एक और लड़की को आटो में बिठाया। महिला का आरोप है कि आॅटो चालक ने किसी और सवारी को नहीं बिठाया । वो धीरेे धीरे आटो चला रहा था। जव आटो बजीराबाद रोड पर जेडी आकादमी से आगे निकला तभी एक बाइक पर आये दो बदमाशों ने आॅटो से सटा कर बाइक निकाली और एक बदमाश ने उसके हाथ से सैमसंग का मोबाइल फोन लूट लिया। उसने आटो चालक से बदमाशों का पीछा करना चाह़ा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ उसने कहा कि यहां पुलिस की पीसीआर खड़ी है उससे शिकायत करो।
जव पीड़ित महिला ने पीसीआर 75 पर तैनात पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने के बजाय कहा कि आप हाथ में मोबाइल फोन लेकर क्यों चलती हैं। महिला ने बाताया कि जव वह थाना साहिबाबाद रिपोर्ट लिखाने गयी तो वहां रिपोर्ट लिखने के लिये कागज तक नहीं दिया। उसे शिकायत की एक प्रति पर मोहर लगा कर दे दी लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। वह बृहस्पतिवार को एसएसपी गाजियाबाद से शिकायत करने गयी तो वहां बताया गया कि पुराने साहब का तबादला हो गया है नये आये नहीं हैं। आप थाना साहिबाबाद जाओ रिपोर्ट लिखली जायेगी, नहीं लिखी जाय तो फिर से आना। पीड़ित महिला ने बताया कि वह शुक्रबार को दूसरी बार शिकायत करने आयी है। वह एक गरीव महिला है उसने किश्तों पर फोन खरीदा था अभी तो किश्त भी पूरी नहीं हुई है। उससे दूसरी बार फोन झपटा गया है।
इसके अलावा शुक्रबार को दिनदहाड़े करीव एक बजे लाजपत नगर में खरीदारी करने आयी महिला यासमीन निवासी जी ब्लाक लाजपत नगर के कानों के कुंडल तोड़ कर बाइक सवार दो बदमाश ले गये। थाना साहिबाबाद पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।



0 comments:
Post a Comment