साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में मोहन नगर के चैक पर सरेआम एक बदमाश रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग लूट कर ले गया । बैग में 15 हजार कैश तथा टिकट बनाने की मशीन थी।
जानकारी के अनुसार रूद्रपुर डिपो की बस संख्या यूपी07पीए 2093 दिल्ली आनंदबिहार से चल कर रूद्रपुर जा रही थी। जव बस मोहनन नगर पर सवारी लेने के लिये रूकी तो उसमें दो सवारियां चढीं। बस को रमेश सिंह चला रहा था तथा कंडक्टर दयाराम निवासी आदर्श कालोनी वार्ड 13 रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड था। जव सवारियों की टिकट बनाने की तैयार कर रहा था तभी एक बदमाश कंडक्टर से कैश का बैग लूट कर ले गया। बैग में 15 हजार कैश तथा एर्क िटकट काटने की मशीन थी। थाना साहिबाबाद में इस मामले की रिपोर्ट बस कंडक्टर दयाराम ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखा दी है।



0 comments:
Post a Comment