उत्पाद अधिनियम के तहत चार आरोपी गिरफ्तार Four accused arrested under the Product Act



फुलवरिया,गोपालगंज, ( संवाददाता )  पुलिस ने शनिवार की रात्रि जांच के दौरान चार लोगों को नए उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के तीनटोलवा मोड़ के समीप गश्त के दौरान दो लोगों को चार बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में उचकागांव थाना क्षेत्र के डोरापुर गांव के अनू कुमार मांझी व हीरा लाल मांझी शामिल है। पुलिस ने जांच के दौरान तीन टोलवां में नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब पीकर घूमने के आरोप में पकड़े गए लोगों में कररिया ठकुराई गांव के रमन कुमार तथा दिनेश प्रसाद शामिल हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment