गोपालगंज में 'दादा' बना हैवान, नाबालिग बहनों से किया डबल रेप 'Dada' made in Gopalganj, Hawaan, double rap from minor sisters



गोपालगंज, ( संवाददाता  )   दादा की उम्र का एक वृद्ध दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया। वहां उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। फिर, घटना की चर्चा किसी से करने पर  अंजाम भुगतने की धमकी देकर छोड़  दिया। घटना गोपालगंज के भोरे थाना के गांव में हुई। 
जानकारी के अनुसार पढ़ाई कर घर लौट रही दो बहनों को उनके पड़ोस के गांव का 60 वर्षीय किशुन राम बहला-फुसलाकर एक खेत में ले गया। वहां उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों को डरा-धमकाकर चला गया। लड़कियां किशुन राम को पहले से जानती थीं और उसे दादा कहती थीं, इस कारण  उसके बहकावे में आकर साथ चली गईं। 
दोनों बहनों ने रविवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पीडि़त लड़कियों ने महिला थाना में घटना की एफआइआर दर्ज करा दी। महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की खोज में लग गई है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment