साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) भौपुरा तिराहे के पास से नाले से थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक शव बरामद किया है। बाद में शव की पहचान पैट्रोल पंप कर्मी रहीश के रूप में हुई।
तुलसी निकेतन चैकी प्रभारी विजय यादव ने बताया कि रहीश करीब पांच साल से चाचा इलियास के साथ भोपुरा में किराए पर रहता था। वह भोपुरा चैक स्थित भारत पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में हवा भरने का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि वह शराब पीने का आदी था तथा 31 मार्च की रात से ही लापता था। इस मामले में इलियास ने इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला हादषे का लग रहा है, क्योंकि वह शराब के नशे में नाले में गिरा होगा। नशा अधिक होने से वह नाले से बाहर नहीं निकल सका और पेट में पानी जाने से मौत हो गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। अभी तक परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत लिख कर नहीं दी है।



0 comments:
Post a Comment