आरडब्लूए चुनाव में फायरिंग करने वाले को जमानत Failure to firing in RWA election



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  न्याय खंड दो में आरडब्लू के चुनाव में रविवार को एक पक्ष द्वारा विपक्षी पर फायरिंग करने वाले को अदालत से जमानत मिल गयी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस मामले की धारा हल्की कर बल्बे आदि हल्की धाराओं में बदल दिया है। 
        पुलिस अधीक्षक नगर सलमान ताज पाटिल ने बताया कि आरडब्लू के चुनाव मामले में न्याय खंड-दो निवासी विक्रम सिंह राणा, सागर रावत, जमन खत्री व ललित और जावली निवासी अनिल के खिलाफ हत्या का प्रयास, बल्वा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। जांच में पाया कि वहां हवाई फायरिंग हुई थी,  लिहाजा हत्या के प्रयास की धारा हटा दी गई। गिरफ्तार किए गए अनिल को अदालत से जमानत मिल गई है। मामले की जांच जारी है। गौर तलव है कि रविवार को आरडब्ल्यूए चुनाव के दौरान न्याय खंड-दो में तीन राउंड फायंिरंग हुई थी। उसी समय वहां उपस्थित लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ कर दो कारों के साथ पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि पुलिस ने दो को छोड़ दिया तथा एक को ही गिरफ्तार दिखाया है। मुकदमे के वादी राजेंद्र पाठक ने बताया कि घटना के बाद से वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। रविवार रात इसी कारण वह घर में नहीं रुके।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment