सड़क हादशे में एक की मौत, तीन घायल One killed, three injured in road mishap



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना लिंक रोड क्षेत्र में लिंक रोड पर गांव साहिबाबाद के पास रविवार की देर रात में बाइक सबार चार युवक किसी अज्ञात बाहन की टक्कर से घायल हो गये जिनमें से एक की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। शेष तीनों उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती हैं।
           जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक एक बाइक पर डाबर की ओर से मोहन नगर की ओर जा रहे थे। साहिबाबाद गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीसीआर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दिल्ली में गोविंदपुरी निवासी रोहित की मौत हो गई। गोविंदपुरी निवासी उसके तीन साथी शिवम, अंकित और रोहित गंभीर रूप से घायल हैं। यहां उपचार के बाद यहां के एक निजी अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्प्ताल में रेफर कर दिया है। 
    इस मामले में थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि घायल युवकों के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment