इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की वसुंधरा सेक्टर 16 में अपने घर से एक कंपनी में साक्षत्कार के लिये पैदल जा रही एक लड़की से बाइक पर सवार दो बदमाश उससे मोबाइल फोन झपट कर ले गये। घटना के समय लड़की अपनी मां से फोन पर बात करते हुए जा रही थी।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 वसुंधरा निवासी युवती नूपुर करण पुत्री अनिल करण अपने घर से गुरूगांव साक्षात्कार के लिये जा रही थी। आटो पकड़ने के लिये जव वह पैदल सेक्टर 16 के नीलकंठ फार्मा के सामने पहुंच्ी तो उसकी मां का फोन आ गया। फोन रिसीव कर रही थी तभी पीछो से एक बाइक पर हैल्मेट लगोकर आये दो बदमाशों ने झपट्टा मार का उसका सैमसंग का फोन लूट लिया ।
इस मामले में नूपुर ने थाना इंदिरापुरम में फोन झपटने की रिपोर्ट अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखायी है।
थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि वे मामले की जांच करा रहे हैं तथा झपटमारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


0 comments:
Post a Comment