इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम के गांव कनावनी में शुक्रबार की दोपहर से लापता हुई पांच साल की एक बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को गेंगरेप का शक है। इस मामले में राजनीतिक दखल के बाद आज दिन भर पुलिस के अधिकारी गहन मंथन करने में लगे रहे। उधर इस ममले को लेकर लागों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन मामला मुख्य आरोपी अफरोज की गिरफ्तारी न होने से पुलिस के अधिकारियों की सांस अटकी हुई है। काफी मंथन के बाद एसपी सिटी सलमान ताज ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी के मिलने के बाद यह साफ हो जायेगा कि लड़की की हत्या से पहले रेप करने वाला वह अकेला था या उसका साथी रामआशीष भी सामिल था। रामआशीष बार-बार बयान बदल रहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से लापता लड़की का शव मिला था। इस मामले में पुजारी के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले किरायेदार अफरोज पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। अफरोज मकान खाली कर चला गया तथा वह फरार है। क्षेत्रीय विधायक एवं केन्द्रीय गृह मंत्री के पुत्र पंकज सिंह के पीड़ित परिवार से मिलने तथा सही जांच एवं मदद का भरोसा देने के कारण मामला राजनैतिक हो गया है। विधायक ने जिले के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने तथा राज्य के मुख्य मंत्री के संज्ञान में लाने के कारण पुलिस फूंक फंूक कर कदम रख रही है।
थाना इंदिरापुरम पर अपने अधीनस्थों के साथ बैठक के बाद एसपी सिटी सलमान ताज ने मीडिया को बताया कि अव तक की जांच में यह पता चला है कि हत्या में एक से अधिक लोग हैं तथा शाम के समय अफरोज और रामआशीष दोनों साथ थे तथा दोनों ने मिलकर सिगरेट में गांजा भर कर पीया था। हत्या में एक के अलावा एक और व्यक्ति का होना प्रतीत हुआ है। जव तक अफरोज नहीं मिल जाता तव तक यह कहना मुश्किल है कि बच्ची के साथ रेप एक ने किया या दोनों ने। वे अफरोज की तलाश में लगे हैं तथा जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



0 comments:
Post a Comment