गरीबों तक सस्तीदर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता- गर्ग the high priority of the state government - Garg



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वो अपनी कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं स्वच्छ रखें । जनपद में अपात्र एवं फर्जी रासन कार्डो का तत्काल निरस्तीकरण , गरीब पात्र लोगो के नये राशन कार्ड बनाने, गोदामो से राशन की दुकानों तक आवंटित खाद्यान्न शतप्रतिशत पहुचाने तथा सिन्थैटिक दूध, मावा, तथा अन्य खाद्य पदार्थ तत्काल बन्द कराने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि वर्तमान सरकार की मंशा अनुरूप अधिकारी एक सप्ताह के अन्दर सारी व्यवस्थाये दुरूस्त करे। जिस अधिकारी की क्षेत्र में कमी पायी जायेगी उसे जिम्मेदार मानते हुये उसके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
श्री गर्ग आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में खाद्य एवं रसद विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने सस्ते दर पर गरीबों को ख्,ााद्यान्न उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि गरीबों की सेवा एक अत्यन्त पुण्य कार्य है। प्रत्येक गरीब व्यक्ति तक सस्तीदर पर खाद्यान एवं राशन कार्ड पहुंचाये जाये अपात्र एवं फर्जी राशन कार्डो को निरस्त करके पात्र लोगो के राशन कार्ड बनाये जाये। फर्जी राशन कार्डो के आधार पर यदि किसी दुकानदार ने खाद्यान वितरण दिखाया है तो उससे पिछले पाॅच साल तक का पैसा वसूला जायेगा और सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व भी कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अपात्र राशन कार्ड धारकों को चिन्हित करने के लिए स्वंय सेवी संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लेने का सुझाव दिया। 
बैठक के दौरान मंत्री जी को बताया गया कि राशन कार्ड न बनने की  270 शिकायते प्राप्त हुई है।  इस पर श्री गर्ग ने आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी जानकारी में राशन कार्ड चाहने वालो की संख्या हजारों मे है । अतः सभी गरीबो के राशन कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित करे। मंत्री श्री गर्ग ने सिन्थैटिक मावा,दूध एवं अन्य मिलावटी  एवं अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ की व्रिकी पर चिन्ता व्यक्त करते हुये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि जिस जौनल अधिकारी के क्षेत्र में सिन्थैटिक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो की व्रिकी पायी जायेगी उसको जिम्मेदार मानते हुये उसके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। श्री गर्ग ने खाद्य पदार्थो के सैम्पल की रिर्पोर्ट 14 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से मंगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सिन्थैटिक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ वेचने वालो के विरूद्व ऐसी सख्त कार्यवाही की जाये कि वो भविष्य में ऐसा करने के लिए न सोचंे तथा अन्य लोगो के लिए भी एक नजीर बने। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड किसी भी कीमत पर वरदास्त नही करेगी। 
श्री गर्ग ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो सप्ताह में कम से कम 01 दिन क्षेत्र में अवश्य भ्रमण करें। और दुकानों मे खाद्यान  वितरण का अनुश्रवण करे। मंत्री जी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वो अपने पद का दुरूपयोग कर दुकानदारो को अनावश्यक परेशान न करे यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित  अधिकारी को बक्शा नही जायेगा। अभी तक ऐसी शिकायते मिलने पर 02 अधिकारियों को निलम्बित किया जा चुका है। खाद्य राज्य मंत्री ने अधिकारियों की आगाह किया कि अगली मीटिगं में दिये गये निर्देशों का पालन तथा अधिकारियों के कार्यो का मूल्यांकन किया जायेगा। 
बैठक में जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगो को लाभान्वित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासो की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, जिला पूर्ति अधिकारी सहित खाद्य एवं रसद विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के  अधिकारी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment