महर्षि कश्यप जयन्ती का आयोजन Organizing Maharishi Kashyap Jayanti



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) केन्द्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान ने आज स्थानीय घन्टाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयन्ती के अवसर पर कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार ने पहली कैविनेट बैठक में किसानों के कर्जे माफ कर दिये हेै। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर आ गयी है। स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप साफ सफाई सडको, गलियो, ंबाजारो, तथा सरकारी कार्यालयों में नजर आने लगी है। प्रदेश की वर्तमान सरकार के मुख्य मंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 सरकार  उत्तम प्रदेश की और अग्रसर है नई सरकार के आते ही प्रदेश का माहौल बदला है कही पर कानून व्यवस्था की समस्या नही है। शान्ति सद्भाव का वातावरण बना है। महिलाओ के प्रति अपराध समाप्त हो गये है। यह सारी उपलब्धियाॅं  जन सहयोग से उ0प्र0 सरकार ने चन्द दिनों में ही हासिल करली है। 
इस अवसर पर श्री वालियान ने महर्षि कश्यप के आदर्शो से पे्ररणा लेकर अपने जीवन को सुखमय बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रदेश खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीवो मजदूरों किसानों की सरकार है। गरीवों के कल्याण हेतु वर्तमान सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है प्रदेश के गरीव मजदूर तक सस्ता अनाज, राशन कार्ड, तथा अन्य अनुमन्य सहायता पहुचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताये  कागजी नही है बल्कि चन्द दिनों में ही जमीन पर दिखायी दे रही है यह सब प्रदेश के वर्तमान मुख्य मंत्री जी के कुशल नेतृत्व व व्यक्तित्व से सम्भव हो पाया है। 
इस अवसर पर सांसद श्री सतपाल सिंहन ने अपने सम्बोधन में प्रदेश/केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याण योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि प्रधान मंत्री जी का उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्य मंत्री जी के नेतृत्व में पूरा होगा।  उन्होंने कहा नोट बन्दी के ऐतिहासिक कदम से भ्रष्टाचार में कमी आयी है और आर्थिक  व्यवस्था में सुधार हुआ है। 
इस अवसर पर महापोैर आशु वर्मा, विधायक मंजू शिवाच, पूर्व संासद नरेन्द्र  कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment