मुंबई, ( संवाददाता ) मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा के भाई अनुज शर्मा ने अपनी फिल्म,' इश्क़ जुनून- दी हीट इस ऑन' में दो हीरो लिया था,जिसमें से एक हीरो रंगशाही थे। यह फिल्म काफी सफल रही और निर्माता को रंगशाही का काम काफी पसंद आया। जिसके कारण निर्माता अनुज शर्मा ने अपने बैनर 'शांतकेतन एंटरटेनमेंट' के तले बन रही तीन फिल्मों के लिए बहुमुखी प्रतिभाशाली एक्टर रंगशाही को बतौर एक मुख्य नायक के तौर पर साइन किया है। जोकि जल्द ही शुरू होगी। जिसमे से एक कॉमेडी, एक थ्रिलर और एक एक्शन फिल्म है। जिसको लेकर रंगशाही काफी खुश है। इसके बारे में रंगशाही कहते है," अनुज जी, मेरे लिए काफी लक्की है। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म,' इश्क़ जुनून- दी हीट इस ऑन' में बतौर हीरो ब्रेक दिया और अब तीन फिल्मों के लिए साइन किया। जिसके लिए मैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।"
इसके अलावा रंगशाही एक साउथ की फिल्म भी करने जा रहे है। वैसे रंगशाही इंदौर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है और वहां के पुलिस डीएसपी अशोक रंगशाही के बेटे है।


0 comments:
Post a Comment