भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं : शिवपाल यादव I am not joining the BJP: Shivpal Yadav



मथुरा (उप्र). (भाषा)  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के एक दिन बाद आज भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार किया। मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

वृन्दावन में कृष्ण गोपाल पीठ में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इसे दूसरे तरीके से नहीं लेना चाहिए।’’ शिवपाल ने यह भी कहा कि वह कोई और पार्टी नहीं बना रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी के ‘सच्चे सिपाही’ हैं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment